बीमारी के बावजूद हिना खान ने काम से ब्रेक नहीं लिया। हाल ही में वो रैंप वॉक करती नजर आईं और एक बार फिर ये साबित कर दिया कि वो कितनी मजबूत और प्रोफेशनल हैं। एक फैशन शो में हिना ने एक शानदार ब्लैक एथनिक आउटफिट पहना था, जिस पर बारीक कढ़ाई की गई थी। इस लुक में वो बेहद खूबसूरत और आत्मविश्वास से भरपुर नजर आईं।