1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ramadan Month 2024: रमजान में इन मुस्लिम सितारों ने कर दिया ऐसा काम, जनता बोली…

Celebrities In Ramadan 2024: 12 मार्च से रमजान की शुरुआत हो गई है। इस्लाम धर्म को मानने वाले रोजा रखते हैं। कई फेमस सितारों ने भी रोज रखा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रमजान महीने की खुशी जताई है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Mar 13, 2024

celebrities_in_ramadan.jpg

कई फेमस सितारों ने भी रोज रखा है

Celebrities In Ramadan 2024: 11 मार्च को चांद देख कर 12 मार्च से रमजान की शुरुआत हो गई है। रमजान महीना मुस्लिम वर्ग के लोगों के लिए बेहद खास होता है। इस महीने इस्लाम धर्म के लोग रोजा रखकर खुदा को खुश करते हैं। रमजान के महीने में कई सितारों भी रोजा रखता हैं और पूरे महीने इबादात करके अपने खुदा को राजी करने की कोशिश करते हैं।


एक्ट्रेस हिना खान ने रमजान के मौके पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने रमजान और सहरी मुबारक लिखकर सभी को रमजान महीने की बधाइयां दी हैं।


अंजुम फकीह ने हाथ में कुरान शरीफ लिए हुए अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने रमजान मुबारक कहा है।


'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम कार्तिक यानी मोहसिन खान ने भी अपनी एक फोटो शेयर करते हुए रमजान की मुबारकबाद दी है। इस फोटो में मोहसिन मुस्लिम ड्रेस में सर पर टोपी पहने काफी स्मार्ट लग रहे हैं।


यह भी पढ़ें: Video: सीमा हैदर ने इस धर्म से कर ली ‘दूसरी शादी’, वीडियो हुआ लीक


'नागिन' फेम अदा खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रमजान का एक पोस्टर शेयर करते हुए रमजान की खुशी जाहिर की है।


शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर रमजान मुबारक का पूरा व्लॉग शेयर किया है। इसी में उन्होंने रमजान की मुबारकबाद दी है। इस व्लॉग में टीवी एक्टर की पूरी फॅमिली रमजान के इस अवसर को एन्जॉय करते हुए नजर आ रही है।