भारत-पाक के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है जिसका असर दोनों देशों के कलाकारों पर भी पड़ा है। इसी बीच हिना खान को पाकिस्तान के फैंस गालियां और धमकियां देकर अनफॉलो कर रहे हैं। अब हिना ने सभी को लताड़ लगाई है और लिखा, “मैं एक कलाकार हूं और मैंने अपनी पूरी जिंदगी सरहद पार के लोगों से भी सिर्फ प्यार ही किया है। ऑपरेशन सिंदूर से पहले और बाद में अपने देश का समर्थन करने पर मुझे आप में से कई लोगों ने गाली दी, कोसा, कई लोगों ने अनफॉलो कर दिया। यही नहीं, कई तो मुझे अनफॉलो करने की धमकी भी दे रहे हैं। इस धमकी के साथ गाली-गलौज, अश्लील और अपमानजनक शब्द भी हैं, जो केवल नफरत को दिखाते हैं। आपके ये शब्द मेरी बीमारी, परिवार और मेरे धर्म के लिए भी हैं।’