एक सोशल मीडिया यूजर ने मोनालिसा को ऑल दे बेस्ट कहा, तो दूसरे ने कहा कि जिसे सही से बोलना तक नहीं आता उन्हें चांस मिल रहा है। बता दें, मोनालिसा यूपी के महाकुंभ मेले से फेमस हुई थीं जहां वह रुद्राक्ष की माला बेचा करती थीं उनकी आंखें इतनी सुंदर थी कि वह महाकुंभ का एक फेमस चेहरा बन गई थीं और इसी के बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को लेकर ऐलान किया कि वह उनके साथ एक फिल्म बनाएंगे, लेकिन सनोज मिश्रा पर एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया और वह जेल चले गए। अब मोनालिसा उत्कर्ष सिंह के साथ काम कर रही हैं।