खेर इन सभी के बीच हिना खान के एक फैन ने मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'रमजान है तो क्या हुआ, वह अगर खुशी से डांस कर रही या फिर कैसे भी इसे सेलिब्रेट कर रही तो क्या हुआ। उसके कपड़ों को जज करना बंद करो समझे सब। वह सच में बहुच मेहनती लड़की है। कल्चर की वजह से क्या इंसान जीना छोड़ दे और जिसे ज्यादा प्रॉब्लम है न तो हिना के वीडियो और फोटोज को देखो ही मत। मैडम आप बहुत अच्छी लग रही हैं और सुंदर। बहुत अच्छा किया। आप इन निगेटिव कमेंट्स की ओर ध्यान न दें। उन्हें बोलने दें, बकवास करने दो सबको मैं आपका सबसे बड़ा फैन हूं। हिना खान आपको आने वाली सफलता मुबारक हो।'