
HINA KHAN
टीवी के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता' से 'अक्षरा' के रूप में घर-घर में फेमस हुई हिना खान कई सालों से बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ लिव—इन रिलेशनशिप में रह रही हैं। लेकिन बिग बॉस सीजन 11 से पहले किसी को इस बात की कानो-कान खबर नहीं थी। हिना खान और रॉकी जायसवाल के अफेयर का खुलासा उस वक्त हुआ जब रॉकी बिग बॉस सीजन 11 के दौरान हिना को जमकर स्पोर्ट करते नजर आए। हालांकि, मनोरंजन इंडस्ट्री में कपल्स के लिव-इन में रहना आम बात हो चली है। क्योंकि इससे पहले भी कई कपल्स लिव-इन में रह चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी शादी की कोई खैर खबर नहीं है। मनोरंजन इंडस्ट्री में ऐसे कई किस्से सुने जा चुके हैं कि कई कपल्स लिव-इन में रहे और बाद में एक-दूसरे से अलग हो गए। बहुत कम ही ऐसे कपल्स है जो लिव-इन में रहे हो और बाद एक-दूसरे के हमसफर बने हो। ऐसे में आज हम बात कर रहे है टीवी के एक ऐसे कपल की जो लिव-इन में रह रहे हैं और अब तक उनकी शादी की कोई सुनवाई नहीं हैं और पता नहीं वो शादी करेंगे भी या नहीं..?
जी हां, हम बात कर रहे हैं टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बहू उर्फ हिना खान की। हिना टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 11 में नजर आई हिना शो जीतते-जीतते रह गई थी, लेकिन वह सेकंड रनर अप जरूरी रही थी। हिना ने कई सालों तक इस बात को सभी से छुपाकर रखा था कि उनका कोई बॉयफ्रेंड भी हैं। जी हां, कई सालों से अपने रिश्ते को छुपाने वाली हिना खान का सच अब सभी को पता है। जी दरअसल में हिना खान के बॉयफ्रेंड का नाम रॉकी जायसवाल है जो कई समय से हिना के साथ लिव-इन रिलेशन में है।
जी हां, हिना और रॉकी कई सालों से लिव-इन रिलेशन में रह रहे हैं और किसी को इस बात की कानो-कान खबर तक नहीं हुई। दोनों की शादी के बारे में कई बार हिना से सवाल भी किए गए, लेकिन हिना ने हर बार अपनी शादी की बात को टाल दिया। हिना रॉकी से शादी करती है या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन वह लिव-इन रिलेशन को खूब एन्जॉय कर रही हैं दोनों कई बार साथ में स्पॉट हो जाते हैं और दोनों कुछ समय पहले हॉलीडेज एन्जॉय करने भी गए थे।
Published on:
25 May 2018 11:34 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
