3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आया ये बड़ा ट्विस्ट, यकीन नहीं होगा आपको

टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता' में अब एक जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी...

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

May 21, 2018

yeh rishta kya kehlata hai

yeh rishta kya kehlata hai

टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता' में अब एक जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी ये है कि अब इस शो की कहानी 2 साल आगे बढ़ेगी। इतना ही शो की कहानी के साथ स्टारकास्ट में बदलाव होगा। शो ये नया ट्विस्ट 21 मई को देखने को मिलेगा। इस पॉपुलर शो ने अब तक 2650 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। हालांकि, नौ साल बाद भी इस शो की पॉपुलैरिटी आज भी बरकरार है।

शो की कहानी को आगे बढ़ाने को लेकर प्रोड्यूसर रंजन शाही ने कहा, 'कहानी और सेट के स्तर पर शो में एक बदलाव किया जा रहा है। सिर्फ कहानी ही नहीं बदलने जा रही बल्कि नए चेहरे भी स्टारकास्ट में लाए जा रहे हैं। इसके अलावा सीरियल की स्टोरी और सेट में बदलाव लाया जा रहा है।'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो की लोकेशन भी बदली जाएगी। अभी तक शो की कहानी राजस्थान पर आधारित थी। अब इसमें मुंबई को भी दिखाया जाएगा। ये शो कार्तिक और नायरा की जोड़ी के लिए जाना जाता है। कार्तिक के रोल में मोहसीन खान हैं। वहीं, नायरा के रोल में शिवांगी जोशी हैं।

23 बरस की हुईं नायरा
नायरा ने हाल में अपना 23वां बर्थडे मनाया था। इस मौके पर शिवांगी ने एक बर्थडे पार्टी भी रखी थी। इसमें शिवांगी के परिवारवालें और करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे। इस पार्टी में कार्तिक यानी मोहसीन खान भी शामिल हुए थे। शि‍वांगी ने सुपरगर्ल की थीम से सजे केक को कट करने के बाद मोहसिन खान संग रोमांटिक डांस भी किया था।

रियल लाइफ कपल हैं कार्तिक-नायरा
कार्तिक और नायरा रियल लाइफ में भी कपल हैं। शिवांगी और मोहसीन खान पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। ये दोनों काफी समय से इस शो का हिस्सा हैं। आपको बता दें कि इस शो में ‘बिग बॉस’ फेम हिना खान शिवांगी की मां अक्षरा का किरदार निभा रही थीं। लेकिन बाद में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था। हालांकि, इस शो ने ही हिना खान को पॉपुलैरिटी दी थी।

Story Loader