7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिना खान ने किया खुलासा! इस काम की लत से थी परेशान, बिग बॅास के कारण मिला छुटकारा

बिग बॅास शो खत्म होने के बाद हाल में हिना ने अपनी जिंदगी का एक बड़ा सच सभी के सामने रखा।

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

May 08, 2018

hina khan

hina khan

छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा हिना खान बिग बॅास 11 के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इन दिनों वह काम से छुट्टी लेकर आराम फरमा रही हैं। इतना ही नहीं जल्द ही वह 'स्मार्टफोन' नाम की शॅॅार्ट फिल्म में दिखाई देंगी। बिग बॅास शो खत्म होने के बाद हाल में हिना ने अपनी जिंदगी का एक बड़ा सच सभी के सामने रखा। हिना ने कहा कि आज के समय में लोग फोन के आदि हो चुके हैं, जिसमें वह भी शामिल थीं लेकिन ‘बिग बॉस’ के घर में रहने के दौरान वह इस लत से अस्थाई रूप से पार पाने में सफल रहीं।

फोन की आदि हो चुकी है आधी दुनिया

'स्मार्टफोन' के प्रोमोशन के दौरान हिना ने बताया, 'तकनीक एक वरदान है और उसने पूरे विश्व को छोटा सा स्थान बना दिया है। मुझे लगता है कि हम फोन के आदि हो चुके हैं और सोशल मीडिया ने इस आदत को और खराब कर दिया है। लेकिन हां, मैंने तीन महीने तक बिना फोन के बिग बॉस में अपना समय काटा है। इसलिए मुझे लगता है कि यह एक लत है जिसपर मैं अस्थाई रूप से पार पाने में सक्षम थी।'

जानें शॅार्ट फिल्म 'स्मार्टफोन' के बारे में...

शॅार्ट फिल्म के बारे में बताते हुए उन्होंने आगे कहा, 'यह एक साधारण सी फिल्म हैं जिसमें मैं एक गांव की लड़की का किरदार निभा रही हूं। लेकिन यही सबसे बड़ी खूबी है। आप देखेंगे की एक गांव की लड़की क्या कर सकती है।' उन्होंने अपने सह कलाकार कुणाल रॉय कपूर के लिए भी कुछ शब्द कहें।

हिना ने कहा, 'वह बहुत ही मजाकिया और एक सहयोगी कलाकार हैं। उन्हें खाना पसंद है। मैं भी खाने की शौकिन हूं। इसलिए हम शूटिंग के पहले दिन ही घुल मिल गए। हमने शाम को पास्ता मंगाया और सारा खा गए। उनके साथ काम करना अच्छा लगा।'