
salman khan
टीवी के सबसे विवादित और कंट्रोवर्सिल शो बिग बॉस सीजन 11 खत्म हो चुका है, लेकिन उसके चर्चे आज भी लोगों की जुबान पर हैं। सीजन 11 को खत्म हुए बस कुछ ही महीने हुए है कि बिग बॉस सीजन 12 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आए दिन बिग बॉस सीजन 12 को लेकर नई-नई अपडेट मिलती रहती हैं। यहां कि इस सीजन में पार्टिसिपेट करने वाले कई कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ चुके हैं। बता दें कि बिग बॉस के कंटेस्टेंट किसी न किसी बयान को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं।
स्वामी ओम ने फिर दिया विवादित बयान
बिग बॉस सीजन 10 के प्रतिभागी रहे स्वामी ओम बाबा भी अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने घर से निकलने के बाद कई विवादित बयान दिए। यहां कि उन्होंने बिग बॉस के बॉस सलमान खान को लेकर भी कई विवादित बयान दिए थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह खबरों में नहीं थे। अब एक बार फिर स्वामी ओम अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में स्वामी ओम ने सलमान को लेकर बयान देते हुए कहा कि उन्हें पता है सलमान का दिल किस टीवी एक्ट्रेस के लिए धड़कता है।
हिना को विजेता बनाना चाहते थे सलमान
स्वामी ओम ने बिग बॉस सीजन 11 जीतने से बस एक कदम दूर रहीं हिना खान को सलमान की गर्लफ्रेंड बताया। इतना नहीं स्वामी ने कहा कि सलमान हिना खान को डेट कर रहे हैं। स्वामी ओम ने पिछले सीजन की विजेता रही शिल्पा शिंदे को लेकर कहा कि उन्होंने राज नायक से कहा था कि बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा को ही बनाएं और शो के होस्ट सलमान चाहते थे कि उनकी गर्लफ्रेंड हिना खान जीते। इतना ही नहीं, इसके बाद स्वामी ओम ने कहा कि अर्शी खान भी उनकी गर्लफ्रेंड है और सलमान पूरी सीजन में गुपचुप तरीके से हिना और अर्शी को सपोर्ट करते रहे। इतना ही नहीं, जब स्वामी ओम से ये पूछा गया कि उन्हें कैसे पता कि सलमान हिना को डेट कर रहे हैं, तो ओम ने कहा कि उन्हें अपनी तंत्र विद्या से सब पता है। वैसे स्वामी ओम हमेशा अपने उटपटांग बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं।
हिना को मिला था फैशन दीवा का खिताब
बता दें कि हिना खान 'बिग बॉस 11' में अपने स्टाइल और अपने लुक्स को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं। शो में उन्हें फैशन डीवा का खिताब दिया गया था जिसके बाद वह कई शोज में रैंप वॉक करते हुए भी नजर आईं।
Published on:
27 Apr 2018 02:03 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
