हिना खान ने रमजान के पाक महीने में उमराह करने का फैसला किया और मक्का पहुंच गईं। हिना खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी उमराह यात्रा की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। हिना ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- "अलहमदुलिल्लाह। उमराह 2025। मुझे इनवाइट करने के लिए आपका शुक्रिया अल्लाह। बहुत खुश हूं और मेरे पास कोई शब्द नहीं है। अल्लाह मुझे मुकम्मल शिफा अता फरमाए आमीन।"