
Holi Celebration
खुशियों का त्योहार होली की लगभग सभी ने तैयारियां कर ली है। इस दिन सभी लोग रंगों में डूब जाते है। टीवी कलाकार इस भी होली पर रंग जमाने में जुड़े हुए है। छोटे पर्दे के ये कलाकार होली के मौके पर आपका मनोरंजन करने वाले है। जी हां, होली के मौके पर कलर्स टीवी एक होली स्पेशल शो लेकर आ रहा है।
मेकर्स ने होली स्पेशल शो का नाम 'रंग दे जिंदगी' रखा है। हाल ही में इस शो के प्रोमो का वीडियो सामने आया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा रह चुके पुनीत और अली गोनी जम कर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
इस प्रोमो में आप देख सकते है कि ये स्टार्स आपका खूब मनोरंजन करने वाले हैंं। आपको टीवी पर ही असली होली का आनंद मिलने वाला है। इस शो में आपको बहुत सारे सितारें नजर आएंगे। 'रंग दे जिंदगी' का एपिसोड रविवार 17 मार्च को दोपहर 1 बजे से 4:30 बजे तक प्रसारित होगा।
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, नागरानी यानी सुरभि ज्योति, माहिर उर्फ पर्ल वी पुरी, करिश्मा तन्ना और 'केसरीनंदन' में नजर आ रही नन्हीं कलाकार चाहत तेवानी भी आपके साथ होली के इस जश्न में शामिल होने वाले हैं।
Published on:
15 Mar 2019 04:29 pm
