
hum paanch tv serial
Hum Paanch Ekta Kapoor: लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘हम पांच’ ने अपनी रिलीज के 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर निर्माता एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया।
इस वीडियो को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "जब मैं 19 साल की थी, तब मैंने ये किया।"
‘हम पांच’ का पहला एपिसोड 1995 में प्रसारित हुआ था। ये शो एक मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी थी, जिसमें आनंद माथुर (अशोक सराफ) अपनी पांच अनोखी बेटियों के साथ रहते हैं। उनकी बेटियां मीनाक्षी, राधिका, स्वीटी, काजल और छोटी अपनी शरारतों और मजाकिया हरकतों से घर में हलचल मचाती रहती थीं।
इसकी कई वजह थीं, जैसे मजेदार कॉमेडी और हल्के-फुल्के हास्य, महिला किरदारों को मजबूत दिखाया जाना, परिवार के हर सदस्य के लिए मनोरंजक कंटेंट, डायलॉग्स और किरदार आदि। ये शो आज भी 90”s के किड्स का पसंदीदा कॉमेडी शो है।
ये शो बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बना था। एकता कपूर ने 19 साल की उम्र में इसे प्रोड्यूस किया। उस वक्त उनका ऑफिस एक छोटे से गैरेज में हुआ करता था। इस सीरियल की पहली स्क्रिप्ट इम्तियाज पटेल ने लिखी थी।
‘हम पांच’ 1999 तक सफलतापूर्वक चला। इसकी जबरदस्त लोकप्रियता के बाद, 2005 में इसका दूसरा सीजन लॉन्च किया गया। यह शो भारतीय टेलीविजन के सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी शोज में से एक माना जाता है।
90 के दशक का यह शो आज भी पुरानी यादों को ताजा कर देता है। ये शो टेलीविजन कॉमेडी का ट्रेंडसेटर बना और एकता कपूर को इंडस्ट्री में मजबूत पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
Updated on:
02 Mar 2025 09:49 am
Published on:
02 Mar 2025 09:48 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
