
TMKOC
TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। सालों से इस शो का हिस्सा होने के कारण उनकी पहचान हर घर में बन चुकी है। न केवल टीवी पर, बल्कि सोशल मीडिया पर भी मुनमुन काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों व वीडियो से फैंस का ध्यान खींचती हैं।
हाल ही में खबर आई कि मुनमुन दत्ता को सोनी टीवी के चर्चित कुकिंग रियलिटी शो 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ' में हिस्सा लेने का ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने इसे करने से साफ मना कर दिया। अब सवाल ये उठता है कि इतनी बड़ी पॉपुलैरिटी के बावजूद आखिर क्यों उन्होंने यह शो ठुकरा दिया?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ से जुड़े एक सोर्स ने खुलासा किया कि मेकर्स मुनमुन दत्ता को इस शो में देखना चाहते थे, क्योंकि वह न सिर्फ एक बेहतरीन कुक हैं, बल्कि उनकी लोकप्रियता भी जबरदस्त है। ऐसे में वह इस शो के लिए एकदम फिट थीं।
हालांकि, मुनमुन दत्ता 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के साथ लंबे समय से जुड़ी हुई हैं और अपने इस कमिटमेंट की वजह से किसी और शो के लिए वक्त निकाल पाना उनके लिए संभव नहीं था। इसी कारण उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया।
आपको बता दें, मुनमुन दत्ता ने साल 2004 में टीवी शो 'हम सब बाराती' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'द खतरा शो' और 'बिग बॉस 15' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। मुनमुन दत्ता सिर्फ टीवी ही नहीं, बल्कि फिल्मों में भी काम किया है। वह 'मुंबई एक्सप्रेस' और 'हॉलिडे' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि, उनकी असली पहचान तारक मेहता का उल्टा चश्मा से ही बनी।
इस शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ चुकी है। इसमें तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, राजीव अदातिया, गौरव खन्ना और फैजल शेख का नाम शामिल है। वहीं ऊषा ताई और अर्चना गौतम को एलिमिनेट कर दिया गया है। शो को फराह खान होस्ट कर रही हैं और उनके साथ शेफ विकास खन्ना और रणवीर ब्रार भी नजर आ रहे हैं।
मुनमुन दत्ता की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और लोग उन्हें नए अवतार में देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। हालांकि फिलहाल वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में व्यस्त हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह कब और किस नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगी।
Updated on:
01 Mar 2025 06:26 pm
Published on:
01 Mar 2025 06:26 pm
