23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैं जीना नहीं चाहती थी, मेरे पापा मुझे…’, Bigg Boss 19 की इस कंटेस्टेंट ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Bigg Boss 19: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने सालों बाद खुलासा किया है कि वह नहीं जीना चाहती थीं, उन्होंने खुदकुशी की कोशिश की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 9 Sep 2025, 6:56 PM IST

Bigg Boss 19: Tanya Mittal Contestant

बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट की रोने वाली तस्वीर (सोर्स: जिओ इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 19: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों खूब चर्चा में है। इसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। शो की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने अपने अतीत के बारे में एक बड़ा खुलासा किया। तान्या ने बताया कि बचपन में उनके पिता उन्हें पीटते थे, जिसके कारण उन्होंने कभी-कभी आत्महत्या करने तक के बारे में सोचा था।

बता दें कुछ दिनों पहले ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss 19) के हाउस में कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान तान्या ने कुनिका को काफी भला-बुरा कहा। इसके बाद तान्या की लोगों ने काफी आलोचना भी की।

अब बारी कुनिका सदानंद की थी, उन्होंने एक टास्क के दौरान तान्या मित्तल की मां पर निशाना साधा और उनकी परवरिश पर सवाल उठाए। तान्या अपनी मां का अपमान सह न सकी और फूट-फूटकर रोने लगीं।

रोते हुए तान्या ने क्या कहा?

रोते हुए तान्या ने कहा, “मेरी मां को किसी बहस में घसीटना सही नहीं है। उन्होंने मेरे लिए काफी कुछ सहा है। मेरे पिता मुझे मारने के लिए दौड़ पड़ते थे और मेरी मां मुझे बचा लेती थीं। आज मैं जिस मुकाम पर हूं, वहां तक पहुंचना मेरे लिए आसान नहीं था। मुझे बिजनेस चलाने, साड़ी पहनने और जिंदगी में जो मैं करना चाहती हूं, वो करने की इजाजत पाना बहुत मुश्किल था।”

उन्होंने गौरव खन्ना से रोते हुए कहा, “मुझे अपने ही परिवार से कड़ा संघर्ष करना पड़ा। अगर मैं ऐसा न करती, तो 19 साल की उम्र में मेरी शादी हो जाती। मेरे मन में आत्महत्या के विचार आने लगे थे और मैंने अपनी जान लेने की कोशिश भी की थी।"

कुनिका ने तान्या के रोने को बताया ड्रामा

इस दौरान फरहाना और कुनिका सदानंद को छोड़कर घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट उन्हें सांत्वना देते दिखे। वहीं, कुनिका ने तान्या के रोने को ड्रामा बताया और कहा कि अगर तान्या की मां बिग बॉस हाउस में आएंगी तो वो उनसे भी परवरिश को लेकर सवाल करेंगी।

इसके बाद सभी घरवाले कुनिका को कठोर और चालाक बताते हुए उनकी आलोचना करते दिखाई दिए। उन्होंने कुनिका को इतना कठोर होने के लिए खरी-खरी बातें सुनाई। दर्शकों को भी कुनिका का रवैया पसंद नहीं आया, सोशल मीडिया पर वो इसकी आलोचना करते दिखाई दिए।