
बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता और निर्देशक करण जौहर हाल ही में अपनी बेस्ट फ्रेंड काजोल के साथ कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' पर पहुंचे। शो के दौरान कपिल ने करण और काजोल के साथ खूब मस्ती की। इस दौरान करण जौहर ने बताया कि यदि उन्हें बॉलीवुड का प्रधानमंत्री बना दिया जाए तो वो किस कलाकार को कौन सा मंत्री बनाएंगे।
कपिल के शो में करण ने कहा कि वह करीना कपूर को मिनिस्टर ऑफ गॉसिप (बातें करने का मंत्री) बना देंगे। वह सुबह जगती हैं और अपनी पीआर टीम को दिन भर की गॉसिप्स जानने के लिए कॉल करती हैं। करीना के बारे में बताने के बाद करण ने कहा कि यदि किसी को ब्रॉडकास्ट मिनिस्टर (प्रसारण मंत्री) बनाना हो तो वह रणबीर कपूर का नाम लेंगे। वो दो दिनों के अंदर हर खबर को अखबार में पब्लिश करा देगा।
करण जौहर, वरुण धवन को सोशल मीडिया मंत्रालय देंगे,क्योंकि वह अपना सोशल मीडिया पेज खुद ही संभालते हैं। वह बता सकते हैं कि भाषाई त्रुटियां कहां हुई हैं। इसके बाद करण ने स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए अक्षय कुमार का नाम बताया। उन्होंने कहा कि इसके लिए तो अक्षय से बेहतर कोई नहीं हो सकता। अक्षय इंडस्ट्री का सबसे फिट शख्स है। करण ने सोनम कपूर का नाम फैशन मिनिस्ट्री संभालने के लिए बताया।
Published on:
24 Apr 2019 02:31 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
