1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश अगले साल करने जा रहे हैं शादी? ऐसे हुआ बड़ा खुलासा

Karan Kundrra and Tejasswi Prakash Marriage: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अगले साल शादी करने वाले हैं। जिसे सुनकर दोनों के फैंस काफी खुश हो रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Karan Kundrra Tejasswi Prakash Marriage

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Marriage

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Marriage: तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की विनर बनी थी। इस शो से उनका और करण कुंद्रा का रिश्ता सामने आया था। इस शो के बाद ही दोनों कपल ने अपना रिश्ता कंफर्म किया था। अक्सर दोनों की शादी से लेकर ब्रेकअप की चर्चाएं आती रहती है। अब दोनों की शादी की खबर सामने आई है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। हर कोई यही चाहता है कि टीवी का ये क्यूट कपल जल्द एक बंधन में बंध जाएं।

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश जल्द करेंगे शादी (Karan Kundrra Tejasswi Prakash Marriage)

तेजस्वी और करण अक्सर साथी ही नजर आते हैं। दोनों को एक पावर कपल कहा जाता है। एक दूसरे को संभालते हुए ये कपल अपनी लाइफ में आगे बढ़ रहा है। दोनों छुट्टियां भी साथ में ही बिताते हैं। कपल के रिश्ते से दोनों के परिवार को भी कोई दिक्कत नहीं है। ऐसे में 'बिग बॉस ओटीटी 3' में कंटेस्टेंट बनकर आई मनीषा खटवानी ने करण और तेजस्वी की शादी को लेकर प्रिडिक्शन किया है। 

यह भी पढ़ें :अभिषेक बच्चन संग अनबन की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय ने दिया जवाब, बोलीं- हां सब…

मनीषा खटवानी एक टैरो कार्ड रीडर है। टाइम्स नाउ से खास बातचीत में मनीषा ने बताया. तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अगले साल शादी कर लेंगे। दोनों ने शादी की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, कपल की तरफ से अभी इसकी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।

Story Loader