2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kasauti Zindagi Kay 2 : होली पर चलेगी कोमोलिका नई चाल, प्रेरणा की जिंदगी से खत्म हो जाएंगे सारे रंग

शो में दिखाया गया कि कोमोलिका वकील के पास जाती है और लीग पेपर बनवाती है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 24 Mar 2019, 3:07 PM IST

kasautii zindagii kay 2

kasautii zindagii kay 2

एकता कपूर का मशहूर शो 'Kasauti Zindagi Kay 2' में इन दिनों दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही के एपिसोड में बताया गया कि कोमोलिका पुलिस स्टेशन से छूटकर घर लौट आती है और वह प्रेरणा पर बरसती है। कोमोलिका कहती है कि वो प्रेरणा को नहीं छोड़ेगी। वह मोहिनी और निवेदिता से कहती है कि होली पर वह कुछ ऐसा करने वाली है जिससे प्रेरणा की जिंदगी से सारे रंग खत्म हो जाएंगे।

शो में दिखाया गया कि कोमोलिका वकील के पास जाती है और लीग पेपर बनवाती है। पेपर पर लिखा होता है कि प्रेरणा ने मंदिर के पंडित को पैसे देकर अनुराग से शादी की झूठी गवाई के लिए कहा था और वो अब अनुराग से अलग हो रही है। इसके बाद वकील कोमोलिका से कहता है कि प्रेरणा इस पर साइन कैसे करेगी। इस पर कोमोलिका कहती है कि होली पर वो कुछ ऐसा करने वाली है जिससे वो खुद ही इस पेपर पर साइन कर देगी।

कोमोलिका होली खेलने के लिए प्रेेरणा को बुलाती है और कहती है कि आज घरवालों की होली है और वो बिल्कुल भी वहां ना आए। इस पर प्रेरणा कहती है कि वो होली खेलना भी नहीं चाहती। इसके बाद कोमोलिका शर्त लगाते हुए प्रेरणा से कहती है कि उसे अपने सिंदूर पर बहुत घमंड है, आज अनुराग सबसे सामने उसकी मांग भरेगा वो उसे रोक सकती है तो रोक ले। यह शो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।