2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kasautii Zindagii Kay 2: हिना को शो से निकालने के बीच सामने आया पार्थ का ये बड़ा बयान, कहा- मैं उसे नहीं जानता…

खबरों के अनुसार हिना खान के खराब व्यवहार के कारण वह हर दिन कसौटी के सेट पर कोई ना कोई हंगामा जरुर करती रहती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 19 Mar 2019, 1:08 PM IST

Kasautii Zindagii Kay 2: हिना को शो से निकालने के बीच सामने आया पार्थ का ये बड़ा बयान, कहा- मैं उसे नहीं जानता...

Kasautii Zindagii Kay 2: हिना को शो से निकालने के बीच सामने आया पार्थ का ये बड़ा बयान, कहा- मैं उसे नहीं जानता...

इन दिनों 'Kasautii Zindagii Kay 2' में लगातार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो में लागातार हिना खान, एरिका फर्नांडीस और पार्थ समथान को लेकर खबरें सामने आ रहीं हैं। पिछले दिनों से खबरें हैं कि हिना खान शो से अलविदा कहने वाली हैं। खबरों के अनुसार उनके खराब व्यवहार के कारण वह हर दिन कसौटी के सेट पर कोई ना कोई हंगामा जरुर करती रहती है। इसी बीच हाल में एक्टर पार्थ ने भी हिना को लेकर बातचीत की है।

हिना पार्थ के जन्मदिन पर भी नहीं गईं थीं। जब इस बारे में पार्थ से पूछा गया तो उन्होंने बताया, 'मैं अपना जन्मदिन अपनी जिंदगी के खास लोगों के साथ मनाना चाहता हूं। मैंने इस पार्टी की प्लानिंग एकदम लास्ट मिनट में किया था। मैं बहुत कम पार्टीज ही देता हूं और जब भी देता हूं तो मुझे आसपास 200 लोग नहीं चाहिए होते हैं। मैं सिर्फ कुछ खास लोगों के साथ ही पार्टी करना पसंद करता हूं।'

पार्थ ने आगे कहा, 'मैं एरिका को ज्यादा जानता हूं क्योंकि हम पहले दिन से ही इस शो में काम कर रहे है। हम अच्छे दोस्त है और इसी वजह से मैंने उसे इस पार्टी में बुलाया। दूसरी ओर हिना और मेरे बीच एक प्रोफेशनल रिश्ता है।

पार्थ ने आगे कहा, 'मैं उन्हें ज्यादा नहीं जानता हूं क्योंकि मैंने उनके साथ एक महीने पहले से ही काम शुरु किया है। मेरे पास तो उनका नंबर तक नहीं है। हम एक दूसरे का सम्मान करते है और एक साथ अच्छे से काम करते है।'