अमिताभ बच्चन ने कहा- 'आठ लोग एक कमरे में? आठ से हमें इतना ज्यादा आश्चर्य नहीं हुआ। हम अपने कॉलेज से पढ़ाई करके नौकरी ढूंढने निकले तो हम कोलकाता गए। वहां किसी तरह से नौकरी मिल गई 400 रुपये महीने के। वहां पर भी सर हम जहां रह रहे थे ना, आठ लोग एक कमरे में थे। बहुत मजा आता था। हम लोग आठ थे और पलंग दो था। जमीन पर सोना पड़ता था। आपस में खुश रहते थे। आपस में झगड़ा होता था कि आज इधर सोएंगे, कौन पलंग पर सोएगा और बिस्तर पर रहेगा।'