अनुष्का की खीची टांग
दरअसल बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने सुधा जी से पूछा कि क्या आप क्रिकेट देखेती हैं। जिस पर सुधा जी ने जवाब दिया, नहीं ,समय नहीं मिलता है। फिर बिग बी ने कहा कि अनुष्का से तो यह पूछने की जरुरत नहीं है। फिर अनुष्का ने सुधा वर्गिस से कहा कि क्योंकि उनके पति क्रिकेट खेलते हैं इसलिए वह क्रिकेट देखती हैं। इस पर अमिताभ बच्चन ने फौरन अनुष्का को घेरा और पूछा कि क्या सिर्फ पति खेलते हैं इसलिए देखती हैं? जिसपर अनुष्का ने कहा कि ऐसा नहीं है देश के लिए भी देखती हूं। इस पर बिग बी ने अनुष्का की टांग खीचते हुए बोला कि सभी देखते हैं कि आप टीवी पर क्या करती हैं। फिर बातों ही बातों में अमिताभ बच्चन ने फ्लाइंग किस का मुद्दा छेड़ दिया जिसपर अनुष्का शर्माते हुए ब्लश करने लगीं।