टीवी इंडस्ट्री के मशहूर शोज आए दिन टीआरपी की लिस्ट में ऊपर नीचे होते रहते हैं। अब बार्क की 37वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है। इस बार 'नागिन 3' ने सभी टीवी शोज को पछाड़कर पहले स्थान पर अपनी खास जगह बनाई। पर इस बार अमिताभ बच्चन का मशहूर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10' टीआरपी की टॉप-5 लिसट से बाहर हो गया है। जी हां, हाल में आई रिपोर्ट के मुताबिक इस बार अमिताभ का शो टीआरपी में काफी पीछे रह गया।