scriptKBC12: 50 लाख जीतने वाली फूलबासन यादव की कर दी थी चरवाहे संग शादी, सुनाई संघर्षभरी जिंदगी की कहानी | KBC 12 Karmveer Special Phoolbasan Yadav Renuka Shahne Wins 50 Lakh | Patrika News

KBC12: 50 लाख जीतने वाली फूलबासन यादव की कर दी थी चरवाहे संग शादी, सुनाई संघर्षभरी जिंदगी की कहानी

Published: Oct 24, 2020 02:52:49 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

क्वीज शो Kaun Banega Crorepati में छत्तीसगढ़ की phoolbasan yadav ने लिया हिस्सा
कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में फूलबासन ने सुनाई संघर्ष की कहानी
अभिनेत्री Renuka Chaudhary संग जीते 50 लाख रुपए

KBC 12 Karmveer Special Phoolbasan Yadav Renuka Shahne Wins 50 Lakh

KBC 12 Karmveer Special Phoolbasan Yadav Renuka Shahne Wins 50 Lakh

नई दिल्ली। क्वीज गेम शो कौन बनेगा करोड़पति का 12वां सीज़न शुरू हो गया है। बीते शक्रवार को शो का 20वां एपिसोड टेलिकास्ट हुआ था। शुक्रवार को कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में इस बार फूछत्तीसगढ़ में रहने वाली फूलबासन यादव ने हॉट सीट पर स्थान को ग्रहण किया। इस दौरान खेल में उनकी मदद के लिए हम आपके हैं कौन फेम एक्ट्रेस रेणुका शहाणे दिखाई दीं। शो के दौरान फूलबासन ने अपनी जिदंगी से जुड़े संघर्ष की कही कहानियों का बताया। जिसे सुन शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भी हैरान हो गए और उनकी हिम्मत की दाद देने लगे।

renu_1.jpg

फूलबासन का संघर्षभरा जीवन

हॉटसीट पर बैठी फूलबासन यादव ने शो में अपने जीवन के बारें में बात करते हुए बताया कि वह बचपन से चाहती थीं कि वह खूब पढ़ाई करें, लेकिन गरीबी के कारण उनके माता-पिता उनका यह सपना पूरा नहीं कर पर पाए। कुछ समय बाद फूलबासन ने जिंदगी में कुछ अच्छा और बढ़ा करने का ठान लिया। उन्होंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए खूब संघर्ष किया।

यह भी पढ़ें

पैतृक गांव में काम करवाने का Amitabh Bachchan ने किया ऐलान, सालों से लगते आए हैं गंभीर आरोप

phoolbasan yadav
बचपन में ही हो गई थी शादी

शो के दौरान फूलबासन ने बताया कि वह जब महज 12 साल की थी। तभी उनकी शादी एक चरवाहे से करा दी गई थी। शादी के महज कुछ महीनों बाद ही वह मां बन गई थीं। शादी के बाद भी वह लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने तय किया कि वह बाल विवाह, गरीबी और भुखमरी जैसी परेशानियों के खिलाफ आवाज़ उठाएंगी।

यह भी पढ़ें

KBC 12: राजस्थान के 10वीं फेल कारपेंटर ने जीते 6.40 लाख, हिंदू धर्मग्रंथ ‘रामायण’ से पूछा गया था दसवां सवाल

phoolbasan yadav

महिला सशक्तिकरण के लिए करती हैं काम

सैकड़ों परेशानियों का सामना करने के बाद आज फूलबासन 2 लाख महिलाओं संग जुड़ चुकी हैं। वह ‘मां बम्लेश्वरी जनहित कार्य समिति’ नाम के संगठन संग काम करती हैं। जिसके जरिए वह महिलाओं के लिए महिला सशक्तिकर का काम करती हैं। कौन बनेगा करोड़पति के मंच से सुनाई गई फूलबासन के जीवन की कहानी ने कई और महिलाओं के सामने भी आगे बढ़ने और चुनौतियों का सामना करने का उदाहरण पेश किया है।

phoolbasan yadav

जीते 50 लाख रुपए
शुक्रवार के कर्मवीर एपिसोड में फूलबासन ने 50 लाख रुपए जीते थे। जिसके बाद वह काफी खुश नज़र आईं। आपको बता दें उनसे 50 लाख के लिए यह सवाल पूछा गया था कि कौन एक पर्यावरणविद थीं जिन्हें, अपने राज्य हिमाचल प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ लड़ाई लड़ाने और जोरदार आवाज़ उठाने के लिए जाना जाता है। इस प्रश्न का जवाब देने के लिए उन्होंने अपनी हेल्पलाइन अस्क द एक्सपर्ट की मदद ली। जिसमें किंकरी देवी सही जवाब होते ही वह 50 लाख रुपए जीत गई।

ट्रेंडिंग वीडियो