
खतरों के खिलाड़ी 14 पर आया अपडेट
Khatron Ke Khiladi 14 Update: रोहित शेट्टी के शो 'खतरों का खिलाड़ी 14' के लिए फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मौजूदा वक्त में डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपने इसी शो की शूटिंग रोमानिया में कर रहे हैं। इस बीच रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक अपडेट दी है, जिसके बाद से ही फैंस के बीच इस शो का क्रेज और भी बढ़ गया है।
रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'खतरों के खिलाड़ी 14' से जुड़ी फोटोज शेयर की है। पहली फोटो में रोहित शेट्टी सेट पर टहलते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में रोहित एक ट्रक और जलती हुई कार से जुड़े एक स्टंट के बीच में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, 'खतरों के खिलाड़ी के रॉ और असली स्टंट… यही मुझे अपने शो के बारे में पसंद है… यह मुझे एक स्टंटमैन के रूप में अपने जवानी के दिनों को फिर से जीने का मौका देता है।'
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 की ऐसी होगी 'ट्रॉफी', LEAK हुई फोटो
इस बार रोहित शेट्टी के शो में कृष्णा श्रॉफ, असीम रियाज, अदिति शर्मा, करण वीर मेहरा, नियति फतनानी, शिल्पा शिंदे, गशमीर महाजनी, केदार आशीष मेहरोत्रा, निमृत कौर अहलूवालिया, शालिन भनोट, अभिषेक कुमार और सुमोना चक्रवर्ती हिस्सा लिए हैं।
Updated on:
21 Jun 2024 03:43 pm
Published on:
21 Jun 2024 03:15 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
