
Khatron Ke Khiladi 9: Winner Name leak Adita Narayan Won the season
टीवी इंडस्ट्री का फेमस शो 'Khatron Ke Khiladi 9' अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। हाल में रोहित शेट्टी के शो के 6 फाइनलिस्ट का सेलेक्शन हुआ है। शो में Punit J Pathak, Ridhima Pandit , aditya narayan , Shamita Shetty , Aly Goni और Bharti Singh फिनाले की रेस में पहुंच चुके हैं। खबरों के मुताबिक इस रेस के विनर का नाम भी सामने आ गया है।
खबरें थी की इस शो के विनर पुनीत पाठक हैं, लेकिन आपको बता दें यह खबर गलत है। स्पॅाट बॅाय की खबर के अनुसार शो के विनर आदित्य नारायण होंगे। जी हां, खतरों के खिलाड़ी की रेस में आदित्य बाकी सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ विनर की ट्रोफी हासिल करेंगे।
खैर, अभी भी शो में कई स्टंट्स होने वाले हैं। गौरतलब है की शो के पिछले एपिसोड में 6 Finalist चुनने के लिए आखिरी टास्क में Bharti Singh , Riddhima Pandit और jasmine bhasin के बीच जंग हुई। ये एक Partner Task था। इस दौरान भारती को रिद्धिमा को Guide करना था। अब ये भारती पर निर्भर करता था की वह उन्हें गाइड करें या मिसगाइड। इस दौरान रिद्धिमा की आखों में पट्टी बंधी थीं।
टास्क के मुताबिक भारती उन्हें गलत गाइड कर अपना फायदा भी कर सकती थीं और भारती ने कुछ ऐसा ही किया। इसके बाद से उन्हें लगातार रिद्धिमा को धोखा देने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। यहां तक की ट्रोलिंग होने पर रिद्धिमा भी भारती का बचाव करती नजर आ रही हैं।
Published on:
08 Mar 2019 11:01 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
