
लियो ने सातवें दिन महाकाय कलेक्शन किया है और लियो ने 500 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है
Box Office Collection: लियो (Leo) ने बुधवार को इतिहास रच दिया है फिल्म ने रिलीज के महज 6 दिनों के अंदर ही दुनियाभर में 500 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हर दिन फिल्म एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बना रही है, विजय थलापति (Vijay Thalapathi) की 'लियो' ने दर्शकों के बीच एक माहौल बना दिया है, वीकेंड हो या रामनवमी की छुट्टी या दशहरा का ऑफ हो बॉक्स ऑफिस पर लियो के लिए लाइन लगी हुई है, इस फिल्म के बाद गणपत और यारियां 2 भी रिलीज हुई थीं पर दोनों ही थिएटर्स पर लापता हो गई हैं, ऐसे में पहले बुधवार के भी Sacnilk ने अर्ली ट्रेड के आंकड़ें जारी कर दिए हैं और 25 अक्टूबर यानी 7वें दिन फिल्म ने बंपर कमाई की है और घरेलू और वर्ल्डाइड दोनों पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है।
...तो लियो ने 7वें दिन फिर रचा इतिहास (Leo Box Office Collection Day 7)
Sacnilk ने बुधवरा के अर्ली ट्रेड के अनुसार लियो फिल्म तीव्र गति से कमाई कर रही है बुधवार यानी 25 अक्टूबर सातवें दिन लियो ने 15 करोड़ का कलेक्शन है पर शात होते-होते ये आंकड़ें ऊपर-नीचे हो सकते हैं अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिल्म का कुल कलेक्शन 264.80 करोड़ हो जाएगा और लियो 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली सबसे तेज तमिल फिल्म बनी है।
'लियो' फिल्म इतनी जल्दी बॉक्स ऑफिस से नहीं हटेगी। फिल्म हर दिन इतिहास लिख रही है, कॉलीवुड की ये फिल्म हिंदी सिनेमा को जबरदस्त टक्कर देती नजर आ रही है
Published on:
25 Oct 2023 08:21 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
