
नई दिल्ली | बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर से मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli) बाहर हो चुकी हैं। उन्होंने बाहर आते ही कई सारे राज़ खोले हैं। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के रिश्ते पर भी उन्होंने अपनी राय दी है। इसके अलावा विशाल आदित्य सिंह को पीटने वाली बात पर भी उन्होंने अफसोस जताया। अब मधुरिमा जब अपने घऱ पहुंची तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। मधुरिमा की मां ने उन्हें स्पेशल सरप्राइज दिया जिसे देख वो शॉक्ड हो गईं। दरअसल, जब मधुरिमा घर पहुंची तो उनकी मां और भाई ने उनके रूम को सजाकर बहुत अच्छा डेकोरेट किया। जिसे देखकर एक्ट्रेस मधुरिमा बहुत खुश हो गईं।
मधुरिमा (Madhurima Tuli) ने इसका एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा- डेढ़ महीने के बाद मैंने इस तरह अपने रूम में एंट्री की. सारी रेनोवेशन मेरी मॉम ने की है. मुझे ये बहुत पसंद आई है। वहीं उनकी जर्नी शो के अंदर काफी कंट्रोवर्शियल रही।
View this post on InstagramA post shared by Colors TV (@colorstv) on
बता दें कि मधुरिमा ने बिग बॉस के घर में विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) के बाद एंट्री की थी। उसके बाद दोनों के बीच कभी सब कुछ ठीक होता दिखाई दिया तो कभी उनके बीच जमकर लड़ाई हुई। मधुरिमा का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि उन्होंने विशाल की पिटाई फ्राइंग पैन से कर दी। जिसके बाद सलमान खान ने मधुरिमा और विशाल को खूब लताड़ा।
Published on:
20 Jan 2020 01:02 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
