
malaika arora and model ujjwala
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान को एक-दूसरे से अलग हुए करीब दो साल से ज्यादा का समय हो गया है। इसके बाद दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन फिर भी दोनों स्टार सुर्खियों में बने रहते हैं। नई रिपोर्ट के अनुसार मलाइका और उनके आने वाले मॉडलिंग शो की सुपर मॉडल उज्जवला राव के बीच झगड़ा हो गया। इसकी वजह मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान को बताया जा रहा है।
दरअसल, रियलिटी शो एमटीवी सुपर मॉडल ऑफ द ईयर में मलाइका, मिलिंद सोमन और मसाबा गुप्ता जजिंग पैनल में हैं। वहीं सुपर मॉडल उज्ज्वला राउत बतौर मेंटर नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका और उज्ज्वला के बीच कैट फाइट चल रही है इस कैट फाइट की वजह से सेट पर दोनों को अलग रखना पड़ता है।
खबर है कि उज्जवला अरबाज और उनके बीच के रिश्ते के बारे में शो पर दिखावा करती हैं। साथ ही वह क्रू को अरबाज द्वारा भेजे गए इंस्ट्राग्राम मैसेज भी दिखाने से पीछे नहीं रहती। इसके साथ ही उज्जवला शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें भी अरबाज को लगातार भेजती रहती हैं। सूत्र के हवाले से दी गई रिपोर्ट के अनुसार उज्जवला हर कोशिश कर रही है कि इस शो पर उनकी सबसे ज्यादा बात हो।
उज्जवला की इन हरकतों से मलाइका बहुत परेशान हैं। इसी वजह से दोनों के बीच में झगड़ा होता है। सुपर मॉडल का खिताब जीतने के लिए पूरे देश से 10 मॉडल्स इसमें शामिल होंगी। कंटेस्टेंट्स पूरे 10 हफ्तों तक ग्रूमिंग सेशंस, ऑडिशन और सुपर मॉडल टास्क में भाग लेंगे।
Updated on:
16 Dec 2019 01:41 pm
Published on:
16 Dec 2019 01:41 pm
