
akanskha puri had given this provocative statement for Mika Singh
एक महीने पहले शुरू हुए रियलिटी शो स्वयंवर मीका दी वोटी में आकांक्षा पुरी ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। हालांकि मीका और आकांक्षा दोनों एक- दूसरे को 13 साल से जानते थे। आकांक्षा और मीका सिंह के अफेयर की खबरें पहले भी आ चुकी हैं। दोनों की साथ में पिक्चर्स भी वायरल हो चुकी हैं। तब दोनों के बीच रिश्ते की खूब खबरें उड़ी थीं जिनको आकांक्षा ने सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने ये तक बोल दिया था कि वह और मीका सिंह एक-दूसरे से शादी बिल्कुल नहीं कर सकते हैं।
एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, "मीका सिंह के साथ लोगों ने मेरी सगाई और शादी भी करवा दी है। लेकिन हम दोनों एक-दूसरे के बारे में इतना जानते हैं कि हम डेट तो नहीं ही करेंगे। कई बार होता है ना कि आप किसी के बारे में बहुत ज्यादा जान लेते हो तो वो भी अच्छा नहीं होता। यही वजह है कि मैं और मीका सिंह एक-दूसरे से शादी नहीं कर सकते हैं।"
मीका सिंह (Mika Singh) को लेकर आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने सिंगर संग शादी के सिलसिले में आगे कहा था, "हम दोनों एक-दूसरे के लिए पार्टनर की तलाश जरूर कर सकते हैं। मुझे यह लगता है कि खुद मीका सिंह भी मुझसे कभी भी शादी नहीं करना चाहेंगे।
बता दें कि आकांक्षा पुरी का मीका के स्वयंवर में वाइल्ड कार्ड एंट्री करना और शो की विनर बनना कुछ लोगों को पच नहीं रहा है। ऐसे में लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। मीका सिंह की उम्र जहां 45 साल है, वहीं आकांक्षा पुरी 33 की हैं। ऐसे में इनके बीच 12 साल का डिफ्रेंस साफ तौर पर देखा जा सकता है। आकांक्षा पुरी इंदौर की रहने वाली हैं और वो मॉडल और एक्ट्रेस रह चुकी हैं। इसके साथ ही आकांक्षा पुरी इससे पहले बिग बॉस कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा को डेट कर चुकी हैं। वे शो में उनके लिए महंगे तोहफे भेजा करती थीं। आकांक्षा का फिल्मी डेब्यू मधुर भंडारकर की फिल्म कैलेंडर गर्ल्स से हुआ था।
Published on:
26 Jul 2022 03:40 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
