
Monalisa
मुंबई। भोजपुरी फिल्मों की लोेकप्रिय अभिनेत्री रहीं अंतरा बिस्वास उर्फ मोनालिसा ( Monalisa ) अब टीवी की दुनिया में नाम कमा रही हैं। न सिर्फ टीवी शोज में बल्कि सोशल मीडिया पर भी मोनालिसा जादू चलाती हैं। उनके फाॅलोअर्स की संख्या अन्य टीवी एक्ट्रेस के टक्कर की है। हाल ही एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट फोटोज से फैंस को प्रभावित किया है। इस बार उनके फोटोज गुड माॅर्निंग मैसेज के हैं।
मोनालिसा ने अपनी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह बैडरूम से फैंस को गुड माॅर्निंग कहती नजर आ रही हैं। फोटोज में मोनालिसा ने स्लीवलैस वाइट टाॅप और शाॅर्ट्स पहने हुए हैं। एक फोटो में मोनालिसा अंगड़ाई लेती नजर आ रही हैं तो एक में बैड पर पैर फैलाए खुश होती दिख रही हैं। ये फोटोज फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। उन्होंने कमेंट्स में हाॅर्ट और फायर इमोजी की बरसात कर दी है।
वर्कफ्रंट की बात करें, तो मोनालिसा का शो ’नजर’ काफी लोकप्रिय रहा। इसके दो सीजन में एक्ट्रेस ने ’डायन’ का किरदार अदा किया।
मोनालिसा का नया शो ’नमक इस्क का’ आया है। इसमें वह एक खास किरदार अदा कर रही हैं। हाल ही एक इंटरव्यू में मोनालिसा ने बताया था कि परिवार बढ़ाने के लिए उनके परिवार का दबाव है। जल्द ही वे अपने फैमिली प्लानिंग की जानकारी फैंस के साथ शेयर करेंगी।
मोनालिसा ने विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की है। उनकी शादी 17 जनवरी, 2017 में हुई थी। इस साल दोनों ने अपनी चैथी मैरिज एनिवर्सरी मनाई। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को चाॅकलेट खिलाई और केक काटा।
विक्रांत ने मोनालिसा को संबोधित करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा,’अच्छा सुनोए शादी की सालगिरह मुबारक हो। मुझे विश्वास है कि जब हम मिले थे तब भगवान का कुछ न कुछ प्लान रहा होगा। प्यार करने और एक.दूसरे का हमेशा साथ देने के लिए।’ वहीं, मोनालिसा ने लिखा,’आई लव यू बेबी।’
Published on:
22 Jan 2021 09:03 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
