5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साउथ इंडियन की फिल्म के सेट की तरह सजा था मौनी रॉयका मंडप, टीवी सितारों ने लगाए चार चांद

टीवी की नागिन के नाम से मशहूर मौनी रॉय आज यानी 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गई हैं। मौनी ने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड सूरज नाम्‍ब‍ियार के साथ गोवा में मलयालम रीति-रिवाज से शादी की।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Jan 27, 2022

साउथ इंडियन की फिल्म के सेट की तरह सजा था मौनी रॉयका मंडप, टीवी सितारों ने लगाए चार चांद

साउथ इंडियन की फिल्म के सेट की तरह सजा था मौनी रॉयका मंडप, टीवी सितारों ने लगाए चार चांद

एक्ट्रेस मौनी रॉय आज शादी के बंधन में बंध गई। मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लिए। सोशल मीडिया पर मौनी रॉय की शादी की तस्वीरों ने हंगामा मचा दिया है। इस दौरान मौनी रॉय एक साउथ इंडियन ब्राइड बनकर शादी की रस्में निभाती नजर आईं। नागिन की एक्ट्रेस मौनी रॉय ने व्हाइट और रेड कलर की बनारसी साड़ी पहनी है और इस लुक को उन्होंने गोल्ड ज्वैलरी के साथ पूरा किया है। वहीं मौनी के पति सूरज नांबियार गोल्डन कुर्ता और व्हाइट धोती में मैचिंग वाइब दे रहे हैं। न्यूली मैरिड कपल एक-साथ बेहद खूबसूरत लग रहा है।

एक्ट्रेस ने अपनी शादी के मंडप में बहुत ही शाही अदाज में एंट्री की, वो बिल्कुल एक रियासत की राजकुमारी जैसी लग रही थीं। यहां तक की उनके शादी के मंडप को बिल्कुल साउथ इंडियन फिल्म के सेट की तरह सजाया गया था। मंडप को सफेद रंग के फूलों से सजाया गया था। साथ ही मंडप में टीवी सितारों ने भी चार चांद लगाए। कल दिन में मौनी रॉय बंगाली रीति रिवाजों के साथ सात फेरे लेने वाली हैं।

शादी में आमना शरीफ, आशका गोरडिया और मंदिरा बेदी ने शिरकत की। रस्मों के दौरान मौनी रॉय अपने पति पर जमकर प्यार लुटाती नजर आईं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ले से वायरल हो रही है। मौनी के ब्राइड लुक को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।


आपको बता दें, शादी की सभी रस्में खत्म होने के बाद मौनी रॉय ने अपनी सहेलियों के साथ जमकर पोज दिए। कल रात को एक्ट्रेस ने एक रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन करने का प्लान किया है, इस दौरान वो मेहमानों को साथ मस्ती करती नजर आएंगी। शादी की रस्मों के खत्म होने के बाद मौनी अपने मेहमानों के लिए एक पूल पार्टी का आयोजन करने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: ‘राम लखन’ की एक्ट्रेस ने काट ली थी नस, मुश्किलों में फंस गए थे सुभाष घई
यह भी पढ़ें: पत्नी पत्रलेखा के साथ राजकुमार राव ने शेयर कि तस्वीर, लोग लेने लगे मजे तो डिलीट कर दी पोस्ट