14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुनव्वर फारुकी की पिटाई का वीडियो आया सामने, अनुराग डोभाल ने ली चुटकी तो फैंस ने लताड़ा

बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) जबलपुर गए हुए थे, जहां भीड़ में से किसी ने उनकी पिटाई कर दी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब इस खबर के जरिए अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने एक बार फिर मुनव्वर पर तंज कसा है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Feb 27, 2024

munawar_jabalpur_video

मुनव्वर फारुकी और अनुराग डोभाल

मुनव्वर फारुकी और अनुराग डोभाल के बीच पिछले कुछ दिनों से जुबानी जंग चल रही है। अब सोशल मीडिया पर मुनव्वर की पीटने (Munawar Faruqui Beaten In Jabalpur) की खबर सामने आने के बाद एक बार फिर अनुराग ने मुनव्वर पर कमेंट किया है, जिसके बाद यूजर्स उल्टा उन्हें ही लताड़ रहे हैं।


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें काफी भीड़ है और किसी का साफ चेहरा नजर नहीं आ रहा है। लेकिन वीडियो के साथ यह बताया गया है कि किसी ने मुनव्वर फारुकी की पिटाई कर दी है, जिसके बाद मुनव्वर वहां से चले गए। हालांकि, इस इंसीडेंट पर अभी तक मुनव्वर की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है।

यह भी पढ़ें:
मुनव्वर फारुकी और अनुराग डोभाल के बीच छिड़ी ऑनलाइन जंग, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?


मुनव्वर फारुकी की पिटाई की इसी खबर पर अनुराग डोभाल उर्फ यूके राइडर ने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा, "जबलपुर में किसी की पिटाई हुई है क्या।" इस ट्वीट से अनुराग का इशारा मुनव्वर की तरफ था।

अनुराग के इस ट्वीट के बाद फैंस ने उल्टा उन्हें ही लताड़ दिया है। एक ने कमेंट करके लिखा, "बिग बॉस में किसी को बेइज्जत करके निकाया गया था ना।" दूसरे ने लिखा, "ये तो सारी उम्र जोकर ही रहेगा।"