7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुरभि के साथ अनीता ने की ऐसी हरकत, वीडियो हुआ वायरल, फैंस कर रहे हैं ऐसे-ऐसे कमेंट

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर कई प्रकार के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, उनकी हरकतों को ....

2 min read
Google source verification
naagin 3

naagin 3

एकता कपूर का मशहूर शो 'नागिन 3' इन दिनों काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। यह शो अपने अंतिम पडाव की ओर आगे बढ़ा रहा है। इस शो में आ रहे नए-नए ट्विस्ट दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे है। खबरों के अनुसार शो के फिनाले में मौनी रॉय नजर आने वाली हैं वहीं सुरभि ज्योति और अनिता हसनंदानी का दमदार अवतार फैंस को देखने को मिलेगा।

अनीता ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी दोस्त सुरभि के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। दोनों एक्ट्रेसेस का मस्ती भरा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनीता एक तमिल गाने पर थिरकती नजर आ रही है। उनके पैर सिर की ओर मुड़े हुए है जो लगातार गाने की धुन पर थिरक रहे हैं।

सुरभि और अनीता का ये अंदाज लोगों बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर कई प्रकार के कमेंट आ रहे हैं। कोई उनकी तारीफ कर रहा है तो कोई उनकी हरकतों को बचकानी बता रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'जैसी आप दोनों की हरकतें हैं, आपको पागलखाने भेजे देना चाहिए।'