
puru chibber
पिछले कुछ दिनों से शादियों का सीजन चल रहा है। 'Naamkaran' के एक्टर puru chibber भी 10 मार्च को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। हाल ही में उनकी शादी की कई तस्वीरें सामने आई हैं। पुरू ने सोशल मीडिया पर शादी के एक दिन बाद पहली फोटो शेयर कर यह जानकारी दी।
फोटो में पुरु अपनी दुल्हन को रोमांटिक अंदाज में किस करते नजर आ रहे हैं। पुरू ने माउंट आबू, राजस्थान में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रोशनी भाटिया से शादी की। वेडिंग में रोशनी ने फ्लावर एंब्रॉयडरी वाला पिंक लहंगा पहना था तो वहीं पुरू गोल्डन एंब्रॉयडरी वाली शेरवानी में दिखे।
सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही है। यह कपल 11 साल से एक—दूसरे को जानते है और इनकी पहली एक फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में हुई थी। उसके बाद से दोनों ने एक दूजे को डेट करना शुरू कर दिया और दोनों को प्यार हो गया। पुरू ने इसी साल गर्लफ्रेंड रोशनी से वेलेंटाइन डे पर सगाई की थी
आपको बता दें कि पुरु 'पवित्र रिश्ता', 'नामकरण', 'ये है आशिकी' और 'बिदाई' जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुके है।
Updated on:
13 Mar 2019 03:45 pm
Published on:
13 Mar 2019 03:45 pm
