24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nach Baliye की पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट आई सामने, अनीता हंसनदानी और श्रद्धा आर्या समेत ये स्टार्स दिखाएंगे अपना टैलेंट

सलमान खान निर्मित नच बलिए ( Nach Baliye ) के 9वें सीजन में कई चर्चित चेहरों के शामिल होने की बात की जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
nach baliye

nach baliye

टीवी नगरिया में इन दिनों नच बलिए ( Nach Baliye ) सुर्खियों में है। जल्द ही इसका नया सीजन दस्तक देने वाला है। यह शो इस बार अपनी थीम के चलते बेहद डिमांड में है। दरअसल इस बार यह डांस रियलिटी शो एक्स कपल्स की थीम पर बेस्ड है। हाल में एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने इस अपकमिंग शो में अपने एंट्री की बात कन्फर्म की है। मीडिया में इस शो में एंट्री करने जा रहे कपल्स के नाम की एक लिस्ट सामने आई है। सलमान खान निर्मित नच बलिए ( Bach Baliye ) के 9वें सीजन में कई चर्चित चेहरों के शामिल होने की बात की जा रही है। खबरों के अनुसार उर्वशी, अनुज सचदेव के साथ डांस करती हुईं नजर आएंगी। देखिए पूरी लिस्ट-

उर्वशी ढोलकिया - अनुज सचदेवा
मेकर्स ने हाल में एक प्रोमो रिलीज किया था। इस प्रोमो में उर्वशी ढोलकिया अपने एक्स के साथ डांस करती नजर आ रही थीं। उर्वशी के साथ अनुज सचदेवा शो में नजर आने वाले हैं।

मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह
'नच बलिए 9' के एक प्रोमो में एक्स लवर्स विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली साथ में नजर आ रहे हैं। मधुरिमा को शहजादी के रूप में दिखाया गया है जिन्हें आदित्य इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं।

श्रद्धा आर्या और आलम मक्कार
पिछले दिनों भी एक प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें श्रद्धा अपने बॉयफ्रेंड आलम मक्कार के साथ नजर आ रही हैं।

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी
प्रोमो में नागिन फेम ऐक्ट्रेस अनीता हसनंदानी अपने पति रोहित रेड्डी के साथ नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री गजब की लग रही है।

शांतनु माहेश्‍वरी और नित्यामी शिर्के
मेकर्स ने फैंस को सोशल मीडिया पर #GuessTheBaliye चैलेंज दिया है। इसमें कहा गया है कि शांतनु माहेश्‍वरी की ओर इशारा किया गया है।