
madhurima Tuli
टीवी पर कई रियलिटी शोज आ रहे हैं। इनमें से कुछ शोज कंट्रोवर्सी या ट्विस्ट के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसा ही डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' Nach baliye 9 भी चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि इस बार शो की थीम अलग है। इस बार शो में एक्स कपल साथ में डांस कर रहे हैं। लेकिन कई बार उनके बीच झगड़े भी हो जाते हैं। शो के कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह Vishal Aditya singh और मधुरिमा तुली Madhurima Tuli के बीच सेट पर ही झगड़े हो रहे हैं। दोनों अक्सर शो में लड़ते हुए नजर आते हैं।
बता दें कि इन दोनों ने जब से शो में एंट्री की है, तब से ही दोनों के बीच झगड़ा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ये दोनों कभी सेट पर लड़ने लगते हैं तो कभी रिहर्सल के दौरान। अब इनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार दोनों के बीच बहस होते—होते झगड़ा इतना बढ़ गया कि, बात मारपीट तक जा पहुंची।
यह वीडियो 'नच बलिए 9' के रिहर्सल रुम का है। वीडियो में विशाल और मधुरिमा के बीच बहस हारे रही है। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मधुरिमा तुली ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह को जोरदार तमाचा रसीद कर दिया। गुस्से में तिलमिलाई मधुरिमा ने विशाल को चांटा मारने के बाद जोर से धक्का भी दिया। बता दें कि विशाल भी शो में कई बार मधुरिमा की बेज्जती करने का मौका चूकते नहीं हैं।
Published on:
23 Aug 2019 01:05 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
