23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: ‘इश्कबाज’ फेम नकुल मेहता का सरप्राइज अनाउंसमेंट, जल्द गूंजेगी घर में गूंजेगी किलकारी

Good News: 'इश्कबाज' फेम नकुल मेहता ने खास ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि वह दोबारा पापा बनने वाले हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 1 Jun 2025, 2:26 PM IST

Nakul Mehta Wife Janaki Parekh

फैमिली फोटोशूट: नकुल मेहता और उनकी पत्नी जानकी पारेख मेहता

Good News: टीवी के मशहूर अभिनेता नकुल मेहता और उनकी पत्नी जानकी पारेख मेहता ने अपने फैंस को एक बार फिर बड़ी खुशखबरी दी है। यह पॉपुलर कपल दूसरी बार माता-पिता बनने वाला है। नकुल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी फैमिली फोटोशूट के जरिए इस गुड न्यूज का ऐलान किया, जिसे देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

नकुल मेहता के घर दोबारा आने वाला है नन्हा मेहमान

पोस्ट में नकुल, जानकी और उनके बेटे सूफ का एक खूबसूरत और दिल छू लेने वाला फोटोशूट नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में जानकी का बेबी बंप भी साफ दिखाई दे रहा है, नकुल ने कैप्शन में लिखा, "सूफी अब ज्यादा जिम्मेदारी के लिए तैयार है, और हम भी। हम आशीर्वाद स्वीकार कर रहे हैं, अगेन"

इस खास ऐलान के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स की बधाइयों की बाढ़ आ गई है। सभी कपल को प्यार और शुभकामनाएं दे रहे हैं और साथ ही बेसब्री से इस नए मेहमान के आने का इंतजार कर रहे हैं।

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो नकुल मेहता ने ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’, ‘इश्कबाज़’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ और ‘3’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज़ में लीड रोल निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

नकुल-जानकी के बारे में भी जानें

नकुल और जानकी की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक है। दोनों की लव स्टोरी कॉलेज टाइम से शुरू हुई थी और लंबे समय के रिलेशनशिप के बाद साल 2012 में उन्होंने शादी की थी। इसके बाद 2021 में उनके पहले बेटे सूफ का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें: भारत के राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़ा सवाल, विवेक अग्निहोत्री ने पूछा सवाल