24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़ा सवाल, विवेक अग्निहोत्री ने पूछा सवाल

Vivek Agnihotri: अशोक स्तंभ के चारों शेरों का जिक्र करते विवेक रंजन अग्निहोत्री ने फैंस से सवाल पूछा कि क्या आप…
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 31 May 2025, 10:32 PM IST

Vivek Agnihotri

Vivek Agnihotri

Vivek Agnihotri News: फिल्म निर्माता और निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा करते हुए भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे अशोक स्तंभ को निहारते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "क्या आप जानते हैं कि इन चारों शेरों का असली मतलब क्या है?"

अशोक स्तंभ: राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक

भारत का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ 26 जनवरी 1950 को अपनाया गया था। इसमें चार शेरों की प्रतिमा है, जो चारों दिशाओं की ओर मुख किए बैठे हैं। ये शेर साहस, गर्व, शक्ति और आत्मविश्वास का प्रतीक माने जाते हैं। इस प्रतीक के नीचे लिखा आदर्श वाक्य ‘सत्यमेव जयते’ मुंडकोपनिषद से लिया गया है।

अगली फिल्म की तैयारी में व्यस्त विवेक अग्निहोत्री

विवेक रंजन अग्निहोत्री इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स: बंगाल चैप्टर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने हाल ही में जानकारी दी थी कि फिल्म की शूटिंग अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने फॉलोअर्स से रिसर्च के लिए क्राउडसोर्सिंग में सहयोग की अपील भी की थी।

फिल्म की कहानी 1946 में हुए कोलकाता दंगों पर आधारित है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, गोविंद नामदेव, पुनीत इस्सर, बब्बू मान और पालोमी घोष जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है, जबकि अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी निर्माता हैं। यह फिल्म आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस और तेज नारायण अग्रवाल के सहयोग से बन रही है और 15 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: फिल्म ‘हाउसफुल 5’ पर चली सेंसर की कैंची, कार्तिक आर्यन का वीडियो लीक

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग