
Nia Sharma
नई दिल्ली। एक्ट्रेस निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने बोल्ड अंदाज से वह हर किसी के होश उड़ाती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उनकी तस्वीरों व वीडियो को काफी पसंद करते हैं। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि, कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अब उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।
दरअसल, हाल ही में निया ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसमें वह बेहद ही बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने गुलाबी रंग का ट्यूब टॉप पहना हुआ है और लो वेस्ट रिप्ड जींस पहनी हुई है। उनकी जींस का बटन खुला हुआ है। वीडियो में वह गुलाबी रंग का नेलपेंट लगाती दिख रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा हुआ है। नेलपेंट लगाने के बाद वह फोटोशूट करने लगती हैं।
निया शर्मा काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। कुछ लोग उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन कई लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मेकअप की भूतनी।' एक यूजर ने लिखा, ‘भारतीय संस्कृति को भूल गए। आपके शरीर पर ये थोड़ा सा कपड़ा बचा है उसको भी उतारकर वीडियो बना लो। आपने भारतीय संस्कृति को बेइज्जत कर दिया।' एक यूजर लिखता है, 'पैंट की बटन बंद करना भूल गई क्या?' ऐसे ही कई तरह के कमेंट्स निया के वीडियो पर आ रहे हैं।
बता दें कि निया शर्मा का असली नाम नेहा शर्मा है। वह टीवी इंडस्ट्री में कई सालों से एक्टिव हैं। उन्होंने साल 2010 में सीरियल ‘काली- एक अग्निपरीक्षा’ से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘एक हजारों में मेरी बहना है’, ‘जमाई राजा’, ‘इश्क में मरजावां’ और ‘नागिन 3’ जैसे हिट सीरियल्स में नजर आईं। कुछ वक्त पहले वह जी 5 पर सीरियल ‘जमाई राजा 2.0’ को लेकर चर्चा में थीं। इसमें उन्होंने रवि दुबे के साथ काफी बोल्ड सीन दिए।
Published on:
07 Aug 2021 05:54 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
