
Nia Sharma complain to mumbai police on stolen her handbag
नई दिल्ली | टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) यूं तो सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी हॉट फोटोज के कारण सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन हाल ही में वो एक मुसीबत में पड़ गई और उन्हें पुलिस से मदद मांगनी पड़ी। दरअसल, निया की गाड़ी से उनका हैंडबैग (Handbag) चोरी हो गया और उन्होंने ट्विटर पर इसके लिए हेल्प मांगी। मुंबई के लोअर परेल इलाके में निया की कार से किसी ने उनका हैंडबैग चोरी कर लिया। निया ने जैसे ही ट्विटर पर पुलिस से शिकायत की, उन्हें तुरंत इसका जवाब मिला।
निया शर्मा का हैंडबैग कार से हुआ चोरी
निया शर्मा ने अपने ट्विटर (Nia Sharma twitter) पर अपने बैग की तस्वीर शेयर करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- मुंबई पुलिस किसी ने मेरा बैग लोअर परेल के सेनापति बापट मार्ग पर मेरी कार से चुरा लिया है। थोड़ी सी मदद बहुत मायने रखेगी मेरे लिए। निया ने जैसे ही मुंबई पुलिस से मदद मांगी वैसे ही उन्हें जवाब मिला। निया को पुलिस ने कहा कि आप अपना नंबर मैसेज कर दें, जल्द संपर्क किया जाएगा। जिसके बाद निया ने मुंबई पुलिस को धन्यवाद किया। वहीं इस दौरान फैंस निया को उनका बैग जल्द मिल जाने की भरोसा दिलाते दिखे।
डर्टी केक को लेकर ट्रोल हुई थी निया
बता दें कि कुछ दिनों पहले निया शर्मा अपने बर्थडे केक को लेकर चर्चाओं में आई थी और उन्हें ट्रोल किया गया था। दरअसल कई यूजर्स ने निया के डर्टी केक पर सवाल उठाए थे और उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया था। हालांकि निया ने इसपर सफाई देते हुए कहा था कि उन्हें इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। वो सोशल मीडिया का इस्तेमाल खुद का मनोरंजन करने के लिए करती हैं। वो ऐसे वीडियो देखती हैं जिससे कुछ सीख सकें और निगेटिविटी से दूर रहती हैं। निया ने अपने जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया था। इस मौके पर उनके कई टीवी सेलेब्स दोस्त और एक्टर अर्जुन बिजलानी साथ दिखाई दिए थे। निया के कई फोटोज और वीडियो वायरल हुए थे। वहीं कुछ दिनों पहले निया रित्विक धनजानी के साथ भी शूट के दौरान मस्ती करती हुई दिखाई दी थीं।
Published on:
29 Oct 2020 06:00 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
