1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोबिता-शिजुका की शादी देखकर फैंस हुए इमोशनल, Doraemon के साथ शेयर कर रहे हैं बचपन की यादें.. Twitter पर टॉप ट्रेंड

नोबिता-शिजूका की हुई शादी नोबिता की शिजूका से शादी देखकर फैंस हुए इमोशनल डोरेमॉन को यादकर बचपन की यादों में खोए फैंस

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Jan 20, 2021

'Stand by Me Doraemon 2' poster

'Stand by Me Doraemon 2' poster

नई दिल्ली | बच्चों के फेवरेट कार्टून डोरेमॉन (Doraemon) के शौकीन तो आप भी रहे होंगे। भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कार्टून शो डोरेमॉन के कुछ कैरेक्टर्स काफी फेमस हैं। जिसमें नोबिता (Nobita), शिजुका (Shizuka), डोरेमॉन, सुनियो (Suniyo) और जियान (Gian) लोगों के बीच खूब लोकप्रिय हैं। इस कार्टून में डोरेमॉन और नोबिता की दोस्ती को लोगों ने बहुत पसंद किया। वहीं नोबिता और शिजूकी की स्पेशल फ्रेंडशिप भी हमेशा से लोगों को खूब भाई है। अब जल्द डोरेमॉन की दूसरी फिल्म रिलीज के लिए तैयार है जिसमें नोबिता और शिजूका का शादी दिखाई जाएगी। सोशल मीडिया पर जैसे ही नोबिता के साथ शिजूका की खबर सामने आई फैंस अपनी बचपन की यादों को लेकर इमोशनल हो गए।

वेब सीरीज Tandav पर बैन लगने की बात पर भड़की Swara Bhaskar, कहा- मैं एक हिंदू हूं लेकिन...

डोरेमॉन पर बनी पहली फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। उसके बाद अब इसका दूसरा पार्ट 'Stand by Me Doraemon 2' नाम से रिलीज होने जा रहा है। पहले पार्ट में डोरेमॉन और नोबिता की खट्ठी-मिट्ठी दोस्ती दिखाई दी गई थी। अब दूसरे पार्ट में नोबिता की बचपन की दोस्त शिजुका से शादी दिखाई जाएगी। वैसे तो ये फिल्म साल 2020 में नवंबर महीने में ही रिलीज हो चुकी है। लेकिन अब फरवरी महीने में इसे इंडोनेशिया में भी रिलीज किया जाएगा। जैसे ही ये खबर सामने आई लोग इसके बारे में सर्च करने लगे और नोबिता की शादी को लेकर इमोशनल हो गए।

क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल की पत्नी और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने शादी के बाद किया धांसू डांस, 'तितलियां' गाने पर वीडियो वायरल

ट्विटर पर #Nobita टॉप ट्रेंड करने लगा। नोबिता और शिजुका की शादी को लेकर फैंस लगातार ट्वीट कर रहे हैं। कई सारे मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। दोनों की शादी की तस्वीरों के शेयर करते हुए लोग अपने बचपन के फेवरेट कार्टून शो को याद कर रहे हैं। लोगों का कहना हो कि भले ही नोबिता अब बड़ा हो गया हो लेकिन हमारे लिए वो छोटा ही रहेगा। एक यूजर ने लिखा- अब हमारा बचपन खत्म हो गया। हमारे लड़के नोबिता ने बढ़िया किया। फिलहाल फैंस जहां नोबिता के लिए इमोशनल हो रहे हैं वहीं उसकी शादी को लेकर खुशी भी जता रहे हैं।

Story Loader