
Pavitra Punia
नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया हाल ही में बिग बॉस 14 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। यहां से वह घर-घर में फेमस हो गईं। एजाज खान के साथ उनकी बॉन्डिंग को फैंस आज भी करते हैं। लेकिन पवित्रा शो शुरू होने के 57 दिन बाद ही बाहर हो गई थीं। शो से निकलने के बाद इन दिनों वह बालवीर शो के लिए शूट कर रही थीं। लेकिन उन्हें अचानक शूटिंग छोड़ दिल्ली के लिए रवाना होना पड़ा।
दरअसल, पवित्रा के पिता की स्थिति गंभीर बताई जा रही हैं। उन्हें मेडिकल सुपरविजन में रखा गया है। इस खबर को पवित्रा के पब्लिसिस्ट ने कंफर्म किया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही पवित्रा को पिता की स्थिति का पता चला वो तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हुईं। वह काफी परेशान हैं। उनके पापा को हॉस्पिटल ले जाया गया है। बाकी स्पष्ट जानकारी तो पवित्रा के वहां पहुंचने और डॉक्टरों से मिलने के बाद ही पता चल पाएगा। मैं सभी से विनती करता हूं कि उनके पिता के जल्द ठीक होने के लिए भी प्रार्थना करें।
पवित्रा ने भी एक पोस्ट अपने पिता के लिए सोशल मीडिया पर किया है। पवित्रा ने लिखा, मैं हमारे बीच की मस्ती और हंसी को याद करती हूं। मैं आपके घर वापस आने का और इंतजार नहीं कर सकती। आई लव यू। जल्द ठीक हो जाओ। इस पोस्ट पर उनके करीबी दोस्त उनके पिता के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
आपको बता दें कि पवित्रा पुनिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में mtv के शो स्प्लिट्सविला सीजन 3 से शुरू किया था। उसके बाद वह एकता कपूर के शो ये हैं मोहब्बतें में निधि के रोल में दिखी थीं। इसके साथ ही वह कई और बाकी शोज़ में नजर आई थीं।
Published on:
28 Dec 2020 12:59 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
