रागिनी एमएमएस का सिक्वल रागिनी एमएमएस 2 को 2014 में रिलीज किया गया। इसका मुख्य आकर्षण थीं सनी लियोन। इस मूवी के दो गाने बेहद लोकप्रिय हुए जिनमें बेबी डॉल... और चार बोतल वोदका... शामिल थे। यह सीक्वल मूवी भी हिट फिल्मों में शामिल हुई। हालांकि यह मूवी पाकिस्तान में रिलीज नहीं हो पाई। कारण था, पाकिस्तानी कानून के मुताबिक इसमें बेहद ज्यादा अडल्ट सीन परोसे गए थे। इसके चलते पाकिस्तान से मूवी को होने वाली कमाई का नुकसान।