2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल वैद्य ने दिशा परमार को रोमांटिक अंदाज में किया Kiss, वायरल हो रहा है वीडियो

राहुल वैद्य और दिशा परमार का एक रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस को दोनों का कपल डांस बहुत ही पसंद आ रहा है। वहीं नई गाड़ी के साथ भी राहुल और दिशा को स्पॉट किया गया है।

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Apr 23, 2021

dishap1.png

Rahul Vaidya and Disha Parmar

नई दिल्ली | बिग बॉस 14 फेम सिंगर राहुल वैद्य आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। उनके फैंस भी राहुल की हर एक एक्टिविटी पर नजर रखते हैं। हाल ही में राहुल का उनकी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ एक रोमांटिक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दिशा और राहुल को एक साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है।

दोनों का कुछ दिनों पहले एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ था जिसमें कपल की शादी का सीन भी था। फैंस ने इस गाने माधन्या को बेहद पसंद किया था। अब राहुल पब्लिक्ली दिशा को किस करते नजर आए। जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

राहुल वैद्य ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दिशा परमार भी उनके साथ दिखाई दे रही हैं। दोनों माधन्या गाने पर एक दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस करते हुए दिख रहे हैं। उसके बाद राहुल दिशा को माथे पर बड़े ही प्यार से किस करते हैं। वीडियो के साथ राहुल ने कैप्शन भी लिखा है- रियल के साथ रील लव दिशा परमार, माधन्या को बहुत प्यार मिल रहा है! आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद। दिशा परमार ने भी इस वीडियो में कमेंट करते हुए हार्ट वाला इमोजी बनाया है।

वहीं राहुल और दिशा को उनकी नई गाड़ी के साथ स्पॉट किया गया था। विरल भयानी ने दोनों का एक वीडियो अपने ट्विटर पर साझा किया है। जिसमें राहुल दिशा का मास्क निकालते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान फैंस दोनों की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं। दिशा और राहुल की प्यारी तस्वीरें फैंस शेयर कर रहे हैं। ट्विटर पर दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।