6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

icon

प्रोफाइल

राखी सावंत इस्लाम धर्म अपना कर क्यों बनीं फातिमा? हिन्दू धर्म में बुराई के सवाल पर दिया बड़ा बयान

Rakhi Sawant: राखी ने बीते साल आदिल के साथ निकाह करने के दौरान इस्लाम धर्म को अपना लिया था।

less than 1 minute read
Google source verification
rakhi sawant

हज से लौटने के दौरान एयरपोर्ट पर राखी सावंत.

Rakhi Sawant: अपने उल्टे-सीधे बयानों के लिए चर्चा में रहने वाली राखी सावंत हाल ही में उमराह करके मक्का से लौटी हैं। राखी सावंत ने इस्लाम अपना लिया है और अपना नाम भी फातिमा रख लिया है। राखी सावंत उमराह करके मुंबई वापस लौटीं तो खुद को राखी नहीं फातिमा कहने के लिए कहा। इस बीच उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राखी बता रही हैं कि वो मुस्लिम क्यों बनी हैं।

राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे ग्लैमर अलर्ट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें राखी से सवाल किया जा रहा है कि हिंदू धर्म में आखिर क्या खराबी थी, जो उन्होंमने इस्लाम कबूल किया? इस पर राखी जवाब देती हैं- हिंदू धर्म में कभी कोई खराबी नहीं थी। मैंने एक मुसलमान शख्स से निकाह किया था तो इसीलिए इस्लाम कबूल किया। शादी के बाद मैं इस्लाम को अपना चुकी हूं। मैं अपने आप को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं, जो मक्का मदीना जाने का मौका मिला है।

यह भी पढ़ें: 'हम आग से खेलते हैं...' शाहरुख खान के 'बेटे से पहले बाप' डायलॉग का समीर वानखेड़े ने दिया जवाब?