राखी सावंत के अंदर घुसा मराठी बोलने वाली मोंजोलिका का भूत ! वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
बिग बॉस 16 के साथ साथ बिग बॉस मराठी भी इन दिनों खूब सुर्खियों में है। खास बात ये है कि हिंदी ऑडियंस के बीच भी शो की खूब चर्चा हो रही है। इसकी खास वजह हैं राखी सावंत। रियलिटी शो में कुछ समय पहले ही उनकी एंट्री हुई है। अब वो घर में खूब धमाल मचाती नजर आ रही हैं। घर से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वो मोंजोलिका बनी नजर आ रही है। वीडियो को देखकर फैंस की हंसी नहीं रुक रही है।