23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामायण के एक एपिसोड में खर्च होते थे 9 लाख रुपए, विक्रम बेताल के कारण बना था ये ऐतिहासिक शो

रामायण (Ramayan) के एक एपिसोड में लगते थे 9 लाख रुपए विक्रम बेताल (Vikram Betaal) ना बनता तो नहीं बन पाता एपिक शो रामायण रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के रामायण को कोई नहीं करना चाहता था स्पॉन्सर

2 min read
Google source verification
photo_2020-04-09_12-59-51.jpg

नई दिल्ली | टीवी पर ऐतिहासिक सीरियल रामायण (Ramayan) आया तो लोग एक बार फिर से उतने ही उत्साहित हैं। सालों की टीआरपी को तोड़ते हुए रामायण ने अलग ही रिकॉर्ड बना डालें। 33 साल पहले भी जब रामानंद सागर का एपिक शो इंडियन टेलिविजन पर आया था तब घरों में लोग पहले ही टीवी के सामने बैठ जाया करते थे। यहां तक कि जिसके घर में टीवी नहीं होता था वो भी दूसरों के घर में जाकर रामायण देख लिया करता था। सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रामायण को बनाने में कितना खर्च आया और अगर विक्रम बेताल (Vikram Betal) ना बनता तो शायद ये ऐतिहासिक शो भी नहीं बन पाता।

रामानंद सागर की दिली तमन्ना थी कि वो तीन माइथोलॉजिकल शो रामायण, कृष्णा और दूर्गा बनाएंगे। जब उन्होंने इस कॉन्सेप्ट को सामने रखा तो कई लोगों का मानना था कि ऐसा सीरियल देखना कोई पसंद नहीं करेगा जिसमें मुकुट और मुंछ में कलाकार दिखाई देंगे। कोई रामायण सीरियल के लिए स्पॉन्सर बनने को तैयार नहीं था। इसी बीच उन्होंने सीरियल विक्रम बेताल बनाया जो दर्शकों को खूब पसंद आया। इस शो के एक दिन के एपिसोड को बनाने में 1 लाख रुपए लगते थे। हालांकि लोगों ने विक्रम बेताल की टीआरपी देखकर रामायण सीरियल के लिए भी हामी भर दी। रामायण के एक एपिसोड में कुल 9 लाख का खर्चा आता था। रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने बताया था कि उनके पिता इस कदर रामायण बनाने के लिए जिद्द पर थे कि फंड्स तक इकट्ठा करने की कोशिश की गई थी।

खैर रामायण सीरियल बना और इस शो ने रामानंद सागर को हमेशा के लिए अमर बना दिया। ये मात्र एक टीवी शो था जिसको लेकर लोगों में गजब का क्रेज देखने को मिलता है। यहां तक कि शो में राम और सीता का रोल प्ले करने वाले अरूण गोविल और दीपिका को लोग भगवान मानने लगे थे। अब जब लॉकडाउन के चलते कई पुराने सीरियल फिर से आ रहे हैं तब भी लोगों में सबसे ज्यादा क्रेज रामायण को लेकर ही दिख रहा है। इस सीरियल के माध्यम से लोग फिर से कई पुरानी यादे ताज़ा कर रहे हैं।