
Ramayana
नई दिल्ली। रामानंद सागर के द्वारा निर्देशित रामायण एक बार फिर लोगों का मनोरंजन करने के लिए टीवी पर दिखाई जा रही है। हर किसी की पहली पसंद बने इस धारावाहिक को भले ही सभी ने बेहद सराहा, लेकिन इस सीरियल को बनाते समय जो परेशानियां रामानंद सागर तो झेलनी पड़ी थी शायद ही इसके बारे में कोई जानता होगा। आज हम आपको बता रहे है इस रामायण से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में।
जिस दौरान रामायण के 78 एपिसोड पूरे होने वाले थे तो दर्शको ने लव-कुश कांड को भी देखने की मांग की थी। लेकिन इस कहानी के लिए रामानंद सागर तैयार नहीं थे और उन्होंने कहा कि यदि वो लव-कुश की कहानी बनाते है तो वो एक काल्पनिक कहानी होगी। लेकिन दर्शकों की मांग को देखते हुए जब इस कहानी को टीवी पर दिखाया जाने लगा तो उनके सामने कई बड़े विवाद सामने आ गए और इसके चलके रामानंद सागर पर दस साल तक कोर्ट में मुकदमा भी चला।
Updated on:
30 Mar 2020 11:57 am
Published on:
30 Mar 2020 11:56 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
