
'रामायण' के कलाकार अरूण गोविल जब भी कोई अलग रोल करते तो लोग कहते- अरे, राम जी क्या कर रहे हैं
मुंबई। रामानंद सागर के टीवी सीरीयल 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले कलाकार अरूण गोविल ने बॉलीवुड में खूब हाथपैर मारे। लेकिन जब भी वह कुछ अलग करते तो लोग कहते थे, अरे, रामजी क्या कर रहे हैं। अरूण के भगवान राम के उस रोल के बाद निर्माता-निर्देशक और दर्शकों ने उनकी छवि को हमेशा वैसे ही देखा। 65 साल के हो चुके अरूण रामायण से मिली पॉपुलैरिटी का उतना फायदा नहीं उठा सके, जिसके वो हकदार थे।
टाइम्स आॅफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अरूण गोविल ने रामायण के बाद अपने अनुभवों को शेयर किया है। उनका कहना है कि इस सीरीयल के बाद उनके करियर में ठहराव आ गया। उनको केवल कुछ छोटे रोल ही मिले। हालांकि उन्होंने काम करना बंद नहीं किया, लेकिन उनके मुताबिक रोल अब तक मिला नहीं है।
निर्माताओं ने उन्हें यह कहकर टालना शुरू कर दिया कि जो छवि भगवान राम के रोल के चलते उनकी बनी है, ऐसे में उन्हें सहायक अभिनेता का रोल नहीं दिया जा सकता है। अरूण को लगता है कि उनकी पॉपुलैरिटी उनका माइनस पाइंट बन गई। कुछ टीवी शोज भी किए, लेकिन लोग यही कहते अरे, राम जी क्या कर रहे हैं।
Published on:
01 Feb 2020 08:29 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
