
Rannvijay Singh Is Bringing A Based Show On Poker Game
नई दिल्ली। छोटे और बड़े पर्दे के मशहूर अभिनेता रणविजय सिंह ( Rannvijay Singh ) अपने नए रियलिटी गेम शो के साथ टीवी पर दस्तक दे दी है। यह गेम शो बाकी शोज़ से बिल्कुल अलग है क्योंकि इस बार शो में ऑडियंस पोकर खेलती हुई नज़र आ रही है। जी हां, गेम 'पोकर' जितना विदेशों में पसंद किया जाता है। उतना ही भारत में भी इसके लिए प्रेम देखने को मिल रहा है। जिसके सबसे बड़े दीवाने यंगस्टर्स हैं।
'रोडिज' फेम रणविजय सिंह ने अपने लेटेस्ट शो के शुरू होने से पहले बताया था कि ' उन्होंने कुछ समय के लिए अब पोकर खेलना शुरू कर दिया है। साथ ही उन्हें इस बात की बहुत खुशी है कि पोकर के चाहने वाले अब एक साथ एक मंच पर आएंगे। रणविजय ने आगे कहा कि 'पोकर को बड़े मंच पर पेश करने में उन्हें बेहद ही खुशी मिल रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि भारत की जनता को भी यह खेल बहुत पसंद आएगा।' वैसे आपको बतातें चलें कि आम से लेकर खास तक कई लोग ऐसे हैं जो पोकर को खेलना पसंद करते हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड के कई अभिनेताओं का भी नाम शामिल है।
इस शो को बनाने की प्रक्रिया के बारें में बात करें तो इसका निर्माण पूरी तरह से घर बैठे ऑलाइन ही किया गया है। ऑनलाइन के जरिए ही शो के लिए लोगों का ऑडिशन लिया। जिसमें से करीबन 12 लोगों को शो के लिए फाइनल कर लिया गया है। इन लोगों में पोकर खेलने का कीड़ा है। चौंकाने वाली बात यह है कि पोकर खेलने वाले जितने भी कंटेस्टेंट्स हैं उनसे से कोई स्टूडेंट हैं, तो कई नौकरी करता है। टीवी पर शो की शुरूआत हो चुकी है। जिसकी जबरदस्त रिस्पांस देखने को मिल रहा है।
Published on:
30 Jan 2021 07:34 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
