
Rubina Dilaik as Sita in Devo Ke Dev Mahadev
नई दिल्ली: टीवी की पॉपुलर स्टार रुबीना दिलैक 'बिग बॉस 14' जीतने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। इन दिनों उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिन पर वह काम कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक म्यूजिक वीडियो 'मरजानिया' का पोस्टर शेयर किया। इसमें वह पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आ रही हैं। पोस्टर में रुबीना का बेहद हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है। लेकिन अपनी हॉटनेस से इस समय सुर्खियां बटोर रहीं रुबीना कभी टीवी पर संस्कारी बहू का किरदार निभाती हुईं दिखती थीं और कम ही लोग जानते हैं कि रुबीना मां सीता के रोल में भी नजर आ चुकी हैं।
रुबीना की सादगी ने जीता दिल
दरअसल, साल 2011 में टेलीकास्ट हुआ शो 'देवो के देव महादेव' सुपरहिट शो रहा था। इस शो में एक्टर मोहित रैना ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। शो में जब रामायण की कहानी दिखाई गई तो रुबीना दिलैक मां सीता के किरदार में नजर आई थीं। उनकी सादगी देख हर कोई उनका दीवाना हो गया था। इस किरदार ने भी रुबीना को अच्छी खासी पॉपुलैरिटी दिलाई।
'छोटी बहू' से किया डेब्यू
रुबीना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2008 से की थी। वह सीरियल 'छोटी बहू' में नजर आई थी। इस सीरियल में उन्होंने राधिका का किरदार निभाया था। इसमें उनके साथ एक्टर अविनाश सचदेवा लीड रोल में थे। 'छोटी बहू' सीरियल को काफी लोकप्रियता मिली थी। साथ ही, इसके एक्टर भी घर-घर में मशहूर हो गए थे। इसके बाद रुबीना ने ‘सास बिना ससुराल’, ‘पुनर विवाह – एक नई उम्मीद’जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा अगर पहचान मिली है तो वो सीरियल ‘शक्ति: अस्तित्व के अहसास की’से मिली। इसमें रुबीना ने एक किन्नर बहू का किरदार निभाया था। सीरियल सुपरहिट रहा और रुबीना की पॉपुलैरिटी में भी काफी इजाफा हुआ।
अविनाश सचदेवा को किया डेट
वहीं, अगर लव लाइफ की बात करें तो रुबीना दिलैक ने अपने पहले कोस्टार अविनाश सचदेवा का डेट किया था। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था। लेकिन कुछ सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। उसके बाद उनकी जिंदगी में एंट्री हुई एक्टर अभिनव शुक्ला की। कुछ वक्त तक डेट करने के बाद दोनों ने साल 2108 में शादी कर ली। दोनों ने 'बिग बॉस 14' में साथ में एंट्री ली और यहां उनका रिश्ता और ज्यादा मजबूत हुआ।
Updated on:
12 Mar 2021 01:05 pm
Published on:
12 Mar 2021 12:17 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
